रांची, अगस्त 24 -- रांची, संवाददाता। रिम्स के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान और आई बैंक में सोमवार को 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत हुई। नेत्रदान को लेकर जागरुकता पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में आरआईओ के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सुनील कुमार समेत विभाग के अन्य डॉक्टर, फैकल्टी सदस्य और आई बैंक के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रो. डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि नेत्रदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी में नई रोशनी ला सकता है। व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी आंखें किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन को रोशन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि नेत्रदान को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां हैं। इन्हें दूर करने और अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। पखवाड़े के दौरान 25 अगस्त से 8 सितंबर तक आरआईओ परिसर में जागरुकता अभियान चला...