कटिहार, जून 29 -- कटिहार। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दिघरी क्षेत्र में पुलिस ने एक स्कूटी से 54 लीटर विदेशी शराब (बीयर) बरामद की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कूटी के माध्यम से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्कर स्कूटी छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। तलाशी लेने पर स्कूटी से 54 लीटर विदेशी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब और स्कूटी को जब्त कर लिया है। वाहन के आधार पर फरार तस्कर की पहचान की जा रही है। इस संबंध में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...