हापुड़, सितम्बर 10 -- गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगा के तेज बहाव में मोटर वोट का तेल खत्म होने से राजस्थान के तीन श्रद्धालु और नाविक बीच धारा में फंस गए। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। पहाड़ों पर बारिश के बाद गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। तेज बहाव के चलते मोटर वोट संचालन पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद मंगलवार देर रात राजस्थान के पिलानी निवासी दीपक, अजय और आकाश अस्थि विसर्जन के लिए ब्रजघाट पहुंचे। पूठ थाना बहादुरगढ़ निवासी नाविक बंटी उन्हें मोटर वोट से गंगा की मुख्य धारा में लेकर गया। श्मशान घाट से आगे अंधेरे क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक मोटर वोट का तेल खत्म हो गया और इंजन बंद हो गया। यह भी पढ़ें- Hapur News: रात के अंधेरे में अस्थि विसर्जन कर रहे श्रद्धालुओं की मोटरवोट गंगा में बही इसके बाद तेज बहाव म...