अंधेरी जिंदगी में खिल उठी उम्मीद की रोशनी
कौशाम्बी, मई 14 -- ओसा स्थित वृद्धाश्रम के संचालक आलोक राय ने एक आंख से अंधे और बेसहारा बुजुर्ग को नई रोशनी देकर मानवता की मिसाल पेश की है। उनके इस नेक कार्य की पूरे इलाके में खूब सराहना हो रही है। गुरुवार को आलोक राय किसी जरूरी काम से मंझनपुर मुख्यालय जा रहे थे। जैसे ही वह ओसा-मंझनपुर मार्ग पर शराब के ठेके के पास पहुंचे, उनकी नजर सड़क किनारे बैठे एक लाचार बुजुर्ग पर पड़ी। बुजुर्ग की हालत देखकर वह खुद को रोक नहीं सके और तुरंत उनके पास पहुंच गए। बातचीत में बुजुर्ग ने अपना नाम जलेश्वर सिंह पुत्र राजा सिंह निवासी बिहार बताया। बुजुर्ग ने दर्द भरी दास्तान सुनाते हुए बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से इलाके के एक होटल में मजदूरी कर रहे थे। लेकिन होटल संचालक ने उन्हें मेहनताना तक नहीं दिया। कुछ समय बाद होटल भी बंद हो गया, जिसके बाद वह पूरी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.