आरा, फरवरी 12 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना पुलिस ने अंधारी गांव के समीप छापेमारी कर 25 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। हालांकि उसका एक सहयोगी मौके से फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंधारी निवासी स्व. सुदर्शन साह के पुत्र रंजीत कुमार उर्फ कड़कड़वा को बाइक पर शराब लेकर जाते समय धर दबोचा। इस दौरान उसका साथी बाइक से उतरकर भाग निकला। थानाध्यक्ष ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक धंधेबाज को शराब व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.