समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर भुआल गांव में अंधाधुध फायरिंग से एक की मौत मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज हुई। मृतक अमित कुमार उर्फ फेकन की मां उषा देवी पति उपेंद्र राय ने कल्याणपुर थाना में आवेदन देकर 5 लोगों को नामजद एवं अज्ञात लोगों के विरुद्ध गोली मारकर हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत ने बताया कि मृतक युवक की मां के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की घटना को लेकर बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। यह भी पढ़ें- हुमायूंपुर मारपीट-फायरिंग मामले में सात नामजद 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज इस दौरान जितवारिया गांव से एक संदिग्ध यु...