अंधाधुंध बिजली कटौती से डीएम नाराज,एक्सईएन की लगाई क्लास
पीलीभीत, मई 22 -- पीलीभीत। शहर में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था और शिकायतों के समाधान में लापरवाही पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह का गुस्सा फूट पड़ा। विद्युत विभाग द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर उपभोक्ताओं की शिकायतें अटेंड न होने और अधिकारियों के फोन तक रिसीव न करने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। बिजली फाल्टों और आपूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर शिकायतें करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से लगातार शिकायतें भेजी जा रही हैं, लेकिन न तो कोई जवाब दिया जा रहा है और न ही फाल्ट समय से ठीक किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने डीएम से की। यह भी पढ़ें- पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.