अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया जहानाबाद, दो गुटों के विवाद में 6 लोगों को लगी गोली; बालू पर बहा खून
निज संवाददाता, जुलाई 4 -- बिहार के जहानाबाद जिले का घोसी इलाका शनिवार को अंधाधंधु गोलीबारी थर्रा उठा। फल्गु नदी से लाल बालू उठाव के वर्चस्व को लेकर 4 साल बाद एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट ने क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम कर दिया। दो गुटों के बीच हुए विवाद में कुल 7 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 को गोली लगी है। घटना घोसी थाना क्षेत्र के चैती पेपर गांव में शनिवार सुबह लगभग 11 बजे की है। सभी घायलों को डायल 112 की पुलिस गाड़ी से घोसी पीएचसी लाया गया, जहां से जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। जहानाबाद के एसपी कोटा किरण कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी के अनुसार प्रथमदृष्ट्या बालू के वर्चस्व को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.