अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत
दरभंगा, मई 18 -- शेष नारायण झा,केवटी। थाना क्षेत्र के बेहटबारा गांव में रविवार की देर रात हुई अंधाधुंध गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। लगातार चली गोलियों की आवाज से ग्रामीणों के बीच अफरातफरी मच गई। घटना के बाद अपराधी ताबड़तोड़ गोलीबारी कर मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही केवटी थानाध्यक्ष सदन राम ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को मौके से एक खोखा, दो कारतूस तथा दो पिलेट मिले हैं। इस संबंध में बेहटबारा गांव के देव नारायण यादव उर्फ छोटू यादव ने केवटी थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए मेधा गांव के राहुल कुमार तथा चतरा गांव के देवेंद्र यादव उर्फ बिल्ला यादव को आरोपित किया है। यह भी पढ़ें- 50 हजार की रंगदारी नहीं देने पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा इसमें फोन कर रंगदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.