अंधाधुंध पानी के दोहन से धरती की कोख हो रही है खाली
पीलीभीत, मई 27 -- बीसलपुर। पानी का अंधाधुंध दोहन एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। इसके बाद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कोई अपने वाहन धोने में तो कोई सुबह सुबह यहां वहां पानी से साफ सफाई कर पानी को बर्बाद कर रहा है। यही नहीं जलापूर्ति को लेकर भी जब तब पानी की आपूर्ति वाली लाइनों में भी समस्याएं सामने आती हैं। इससे पृथ्वी की कोख खाली होती जा रही है। जगह जगह टूटी टंकियों से पानी की बर्बादी हो रही है। कार, बाइके धोने के लिए पानी का दोहन किया जा रहा है। तालाब, कुआं सूख गए हैं। पशु पक्षी पानी के लिए व्याकुल होकर अपने प्राण गवां रहे हैं। नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में दशकों पूर्व पानी का ओवर हेड टैंक बनाया गया। इसी टैंक से पूरे शहर की सप्लाई दिए जाने की व्यवस्था भी की गई। दशकों पुरानी पाइप लाइने खराब होने के कारण जगह जगह पाइप लाइने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.