गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बेलीपार थाना क्षेत्र में अंधाधुंध खनन होने से राप्ती नदी की धारा मुड़ सकती है। नदी तट से सटकर हुई गहरी खोदाई से गांव के लोग भयभीत हैं कि कहीं बाढ़ में नदी की दिशा बदल गई तो तबाही मच सकती है। नियम के अनुसार नदी क्षेत्र में दो मीटर गहरी खोदाई ही होनी चाहिए, जबकि भारी मशीनों को लगाकर 8-10 मीटर गहराई खोदाई की जा रही है। तहसील सदर क्षेत्र के भौवापार के करीब राप्ती नदी के पूर्वी तट पर निर्धारित मानकों से अधिक गहराई तक खनन होने से बांध की ओर कटान हो सकती है। राप्ती नदी में जहां बहाव है, वहां से महज 15 मीटर दूरी पर खोदाई की जा रही है। इस कारण नदी की धारा मुड़ती है तो भौवापार, टेल्हना, भतेहड़ी, ऊंचगांव आदि गांवों के लोग बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। इससे लेकर गांव के लोग काफी सशंकित हैं। ग्रामीणों के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.