सिमडेगा, अप्रैल 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के तिर्रा गांव में अंधविश्वास से ग्रसित ग्रामीणों के द्वारा एक इंसान की बलि देने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। रविवार की सुबह तिर्रा गांव के कई ग्रामीण सदर थाना पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि तीर्रा गांव निवासी इसदोर केरकेटटा के बुलावे पर रेंगारिह से एक वैद्य गांव आया था। जो गांव के एक घर के नीचे काफी मात्रा में सोना होने की बात कही। इसके बाद उसने गांव के एक युवक सुमित केरकेट्टा को अपने पास बुलाया और कहा कि सुमित की बलि देने से ही सोना मिलेगा। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से किया वार, घायल जिससे सुमित डर गया और मामले की जानकारी गांव वालो को दी। इसके बाद गांव वाले वैद्य को पकड़ कर बैठक किए तो वैद्य गांव वालों को भूत की शक्ति जानने की...