रांची, अप्रैल 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आम आदमी पार्टी प्रदेश इकाई ने हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ में घटित अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र एवं तथाकथित "मानव बलि" से जुड़ी जघन्य घटना की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इस घटना को मानवता पर कलंक बताते हुए राज्य सरकार से अंधविश्वास और मानव बलि कुप्रथाओं पर कठोर कानून बनाने की मांग की है। इसे लेकर पार्टी ने रांची स्थित राजकीय अतिथि शाला में शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता की। प्रदेश प्रभारी (विधि प्रकोष्ठ) अमित कुमार ने कहा कि यह घटना केवल एक आपराधिक घटना नहीं है, बल्कि हमारे समाज की गहरी विफलता को दर्शाती है। प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार को इस विषय पर गंभीरता दिखानी चाहिए और केवल बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी इस मुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.