अमरोहा, अप्रैल 12 -- सर्प दंश के बाद सीएसची में एंटी वेनम लगवाने की बजाए परिजन कक्षा सात के छात्र को झाड़-फूंक कराने वालों के यहां लेकर घूमते रहे। इतना ही नहीं जिंदगी की आस में घंटों तक उसका शव गंगा के पानी में भी रखा। सब ओर से निराश होने के बाद शनिवार तड़के परिजनों ने शव को गंगा में प्रवाहित कर दिया। जानकारी के मुताबिक थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव पीतमपुर निवासी जयराम सिंह के 14 वर्षीय पुत्र सुरजीत उर्फ अमित को गुरुवार शाम गांव से 500 मीटर दूर खेत पर बोंगे से भूसा निकालते वक्त सांप ने डस लिया था। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी ले जाने की बजाए झाड़-फूंक करने वाले ओझाओं के यहां लेकर घूमते रहे। हालत लगातार बिगड़ती गई तो क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दिखाया, जहां चिकित्सक ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के सुझाव पर शुक्रवार सुबह परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.