चक्रधरपुर, जनवरी 7 -- मनोहरपुर।मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मेला में उपस्थित हुई। सांसद ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर मेला का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर मनुष्य का सबसे अनमोल है। उन्होंने कहा मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र जंगल-पहाड़ों से घिरा होने के कारण यहां के लोगों में अंधविश्वास और जागरूकता की कमी है। उन्होंने कहा बीमार पड़ने पर सबसे पहले चिकित्सक के पास जाएं, झाड़फूंक के चक्कर में कई बार विलंब हो जाता हैं और मरीज की स्थिति बिगड़ जाती है। स्थानीय लोगों की मांग पर सांसद ने छोटानागरा क्षेत्र के लिए एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की। कहा कि अगर बेहतर तरीके से एम्बुलेंस का संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.