बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील के राजकीय हाईस्कूल रेहुंटा विद्यालय में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रेहुंटा ओमकार निषाद ने शुरूआत की। छात्राओं को प्रमोद मिश्रा ने विज्ञान से संबंधित बच्चो को जानकारी दी। बच्चों से सवाल पूछे गए जिसमें प्रथम स्थान संवेदना, द्वितीय स्थान शुभम, तृतीय संध्या ने हासिल किया। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रेहुंटा प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार ने किया। प्रो.अनरुद्ध, शनि कुमार जल निगम ने पहुंचकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...