मथुरा, फरवरी 11 -- मथुरा (बलदेव)। खप्परपुर में हुए हादसे से लोग हतप्रभ हैं। गांववालों और परिवार के लोगों की बातों पर विश्वास किया जाए तो मनीष कुछ समय पुजारी के चक्कर में था। हालांकि पुलिस का कहना है कि करीब छह माह से अब वह संपर्क तोड़ चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि तीन भाईयों में बीच का मनीष बहुत ही मिलनसार और हंसमुख था। लोगों के सुख दुख में काम आता था, पत्नी सीमा भी सभी का आदर सत्कार करने वाली थी, लेकिन बीते करीब चार वर्षों से मनीष अचानक बदलने लगा। चुप रहना और पूजा पाठ अधिक करना। परिजनों और लोगों ने बताया कि गांव खप्परपुर से कुछ दूर शाहपुर हवेली गांव में एक मंदिर में मनीष का आना जाना शुरू हो गया। मनीष वहां घंटों तक पूजा पाठ करता। लोगों ने बताया कि वह घर पर भी पूजापाठ करता था। बताया तो यह भी जाता है मनीष ने एक मंदिर निर्माण में भी काफी रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.