गढ़वा, जनवरी 5 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत गड़िया गांव में टांगी से मारकर बुजुर्ग चंद्रिका राम की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के बड़े बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में प्रेसवार्ता कर डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को गड़िया गांव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी। उसकी हत्या शुक्रवार रात की गई थी। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि मृतक चंद्रिका झाड़फूंक का काम करता था। वहीं मृतक का बड़ा बेटा नागेंद्र मोची उर्फ नागेंद्र राम स्वयं और अपने बच्चों की बीमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.