सहारनपुर, अगस्त 30 -- नरेश विहार कॉलोनी में आदि धर्म पीठ की मंथन बैठक में पूजा पद्धति, वेशभूषा और नाम की एकरूपता समेत संगठन को मजबूत करने पर कई प्रस्ताव पारित किए गए। राष्ट्रीय निदेशक वीरश्रेष्ठ ओपी कल्याण के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता आदि धर्म गुरु स्वामी शिव अनार्य ने की। स्वामी शिव अनार्य ने पाखंडवाद, अंधविश्वास, बलि प्रथा और अशिक्षा दूर करने को उद्देश्य बताया। ओपी कल्याण ने भगवान वाल्मीकि को पूजनीय बताते हुए ज्ञान, प्रेम, त्याग, अहिंसा और दया को धर्म की प्रमुख शिक्षा बताया। बैठक में धर्मज्ञ रविंद्र बबरीक, रामकेश बालगुहेर, जगदीश महाराज, सुनील आदिवंशी, वीरश्रेष्ठ मदनपाल तेश्वर, नवीन टांक, राजकुमार बिरला, ब्रह्मपाल बिरला, सुरेश चनालिया, गोविंद वाल्मीकिन और सुमित कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...