हजारीबाग, अप्रैल 9 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ गुरूवार को बेड़ा हरियारा पंचायत भवन में महिला अभिभावकों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विष्णुगढ़, चेडरा, पंडवापोखर, सियारी, रविदास टोला बेड़ा हरियारा, रत्ती बेड़ा, कुदराखो आदि गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई। कार्यशाला का आयोजन जीएफएफ के सहयोग से सामाधान द्वारा किया गया। कार्यकारिणी निदेशक हिल्डा पिन्टो ने कहा कि हाल में प्रखंड क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण हुई दर्दनाक घटना से यह बात उजागर हुई है कि ग्रामीण समाज में अंधविश्वास की जड़ें आज भी गहरी हैं। लोगों में अंधविश्वास जब अधिक गहरा हो जाता है तो जघन्य वारदात के मामले सामने आतें हैं। कहा कि ग्रामीण इलाकों में आज भी बड़ी संख्या में लोग बीमारी, पारिवारिक ...