मधुबनी, जून 10 -- लौकही,निसं। अंधरामठ के डुमरा में संदिग्धा अवस्था में एक विवाहिता की सोमवार को मौत हो गई थी। मृतिका जानकी (35)की भाभी निर्मली के जरौली गांव निवासी बिनोदा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति राजदेव पंडित व देवर निरंजन पंडित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि आरोप है कि जानकी देवी को उसके पति व देवर तथा ससुराल पक्ष के अन्य लोग पहले भी मारपीट किया करते थे। सोमवार को भी उसके साथ मारपीट कर अभियुक्तों ने उसकी हत्या कर दिया। दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। मृतिका को तीन छोटे- छोटे बच्चे है। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले का अनुसंधान शुरू कर दी गई है। बतादें कि इस घटना से मृतिका के बच्चों तथा मायके के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.