अंधराठाढ़ी में अपराध नियंत्रण को लेकर आधी रात तक सघन गश्ती, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
मधुबनी, जून 14 -- झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार की देर रात तक अंधराठाढ़ी थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थानाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों तथा संवेदनशील स्थानों पर सघन गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई तथा लोगों से शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण करती रही, जिससे असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों में हड़कंप का माहौल बना रहा। थानाध्यक्ष के अनुसार अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। क्षेत्र में शां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.