मधुबनी, मई 4 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने दो युवकों को अवैध पिस्टल के साथ हिरासत में लिया है। यह गिरफ्तारी सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के गंगद्वार और रजनपुरा के समीप हुई। यह भी पढ़ें- अंधराठाढ़ी में पिस्टल के साथ दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपाघटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम कमला बलान नदी के पश्चिमी तटबंध पर गंगद्वार और रजनपुरा के पास कुछ ग्रामीणों ने दो संदिग्ध युवकों को हथियार के साथ देखा। ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए घेराबंदी कर दोनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया। इसके तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गश्ती दल के पहूंचते ही ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों युव...