अंधराठाढ़ी में आठ निजी क्लीनिकों में टीम ने की जांच, मात्र एक निबंधित
मधुबनी, मई 25 -- झंझारपुर। बिना मेडिकल की पढ़ाई किए और बिना किसी वैध डिग्री (जैसे बीएएमएस) के, खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताकर धड़ल्ले से निजी नर्सिंग होम चलाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह फर्जीवाड़ा ठीक स्थानीय थाने के सामने चल रहा था। इस पूरे मामले का खुलासा सोमवार को सिविल सर्जन के निर्देश पर अंधराठाढ़ी प्रखंड मुख्यालय में निजी क्लीनिकों और नर्सिंग होम की जांच के लिए चलाए गए एक विशेष औचक अभियान के दौरान हुआ। अंधराठाढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार राय के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने सोमवार को क्षेत्र के आठ निजी नर्सिंग अस्पतालों में अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान इन अस्पतालों में हड़कंप मच गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लक्ष्मी नर्सिंग होम, गीतांजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.