अंधड में टूटे विद्युत पोल, पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल
रुडकी, मई 14 -- लक्सर-खानपुर मार्ग पर गंगनौली गांव के निकट टूटे बिजली खंभे के तारों में बाइक उलझने से रिटायर्ड हल्का लेखपाल और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से हल्का लेखपाल को गंभीर हालत में ऋषिकेश हायर सेंटर रेफर किया गया। बुधवार की देर रात तेज अंधड़ से लक्सर खानपुर मार्ग पर गंगनौली गांव से पहले एक बिजली के पोल पर पेड़ टूट कर गिर गया था। जिससे पोल भी टूट गया था। बताया जा रहा कि गुरुवार को खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी रिटायर हल्का लेखपाल रमेश चंद अपनी बेटी वैशाली को साथ लेकर लक्सर आ रहे थे। जैसे ही वह खंभे के पास पहुंचे तो उनकी बाइक तारों में उलझ कर सड़क पर गिर गई और वह सड़क पर दूर तक रपटते हुए चले गए। जिसमें रमेश चंद कों गंभीर चोटें लगी और वह बेहोश हो गए। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.