लखनऊ, फरवरी 20 -- होली से पहले तक सर्दी की आंख मिचौली जारी रहने का अनुमान है। गुरुवार को भोर में अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हुई। ज्यादातर लोगों को इसका पता भी नहीं चला क्योंकि हल्की बदली के बीच सुबह सूर्योदय हुआ। तब तक मौसम सामान्य हो चुका था। आंगन, छत और बाहर खड़े वाहनों पर धूल की परत के बीच बूंदों के निशान जरूर इस बदलाव को बयां कर रहे थे। इस बीच बादलों की परत के कारण रात के तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो गई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप के तेवर तल्ख रहे क्योंकि हवा में उमस बढ़ी हुई थी। नतीजतन दिन का अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री ज्यादा रहा। यह 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शाम तक कमजोर पड़ गया और पछुआ की गति बढ़ने के साथ हवा में ठंडक वापस लौट आई। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.