बिहारशरीफ, मार्च 13 -- अंदी गांव में 201 कलश के साथ लोगों ने किया नगर भ्रमण शोभायात्रा में लगे जय श्रीराम के जयकारे कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय अखंड कीर्तन फोटो : अस्थावां केके 05 : अस्थावां प्रखंड के अंदी गांव में कलश शोभा यात्रा में शामिल लोग। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के अंदी गांव में शुक्रवार को 201 कलश के साथ लोगों ने नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा में भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद देवी स्थान में कलश स्थापना के साथ ही दो दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू हुआ। वैदिक विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण के साथ ही पूरा गांव हरे राम हरे कृष्णा... के जाप से गुंजायमान हुआ। इसमें अंदी, धराहरा, देशना सहित आसपास के दर्जनों गांवों की कीर्तन मंडलियां शामिल हैं। इसमें अखंड कीर्तन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष श्रवण ...