कल्याणपुर (कानपुर), जनवरी 23 -- यूपी के कानपुर में घेराबंदी के बाद एक चोर ने पुलिस को धमकी दे डाली। चोर बोला, 'ए पुलिसवालों.. अंदर मत आना। तुम्हें गोली मार दूंगा और खुदकुशी कर लूंगा। बर्बाद हो जाओगे। चोर की इस धमकी से सनसनी फैल गई। पुलिस ने भी कदम रोक लिए। एक टीम ने चोर को बातों में लगाए रखा और दूसरी टीम पड़ोसी के घर से कूद कर अंदर पहुंच गई। उसे दबोचने के बाद तलाशी ली गई तो उसके पास न तमंचा था न पिस्टल। वह ताले तोड़ने वाले एक एंगल लेकर घर में घुसा था। कल्याणपुर के इंदिरा नगर निवासी अंकुर दीक्षित अधिवक्ता हैं। उनके परिवार में पत्नी श्रद्धा दीक्षित व एक बेटा है। अंकुर ने बताया की उन्होंने एक साल पहले बाल कृष्ण दीक्षित से मकान खरीदा था। खरीदने के बाद उन्होंने मकान में ताले डाल दिए। अब भी वह अपने पैतृक घर में ही रहते हैं। शुक्रवार को पड़ोसियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.