नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया गठबंधन आज (शुक्रवार, 9 अक्तूबर को) लगातार चौथे दिन SIR के जरिए वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन कर रहा है। संसद भवन के केंद्रीय हॉल में गठबंधन के सहयोगी दलों की शाम में हुई बैठक के बाद घटक दलों के तमाम सांसदों और अन्य बड़े नेताओं ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च किया, फिर वहां से राहुल गांधी की अगुवाई में 10 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन के अंदर गया। इस दल ने राष्ट्रपति द्रौपदी को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, SIR रद्द करने समेत कई मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा है। 10 लोगों के प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,TMC चीफ ममता बनर्जी, सीपीआईएम के महासचिव एमए बेबी, सीपीआई...