नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- राजस्थान विधानसभा को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीमों ने करीब तीन घंटे तक जांच की, हालांकि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।नेता प्रतिपक्ष और विधायक पहुंचे विधानसभा धमकी के बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कुछ विधायक विधानसभा पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई थी, जिससे कई जनप्रतिनिधियों को बाहर ही रुकना पड़ा।जूली का कटाक्ष- 'कुत्ते अंदर बम ढूंढ रहे, हम बाहर छाया ढूंढ रहे' इसी दौरान टीकाराम जूली ने सुरक्षा व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा, "अंदर कुत्ते बम ढूंढ रहे हैं, हम और कर्मचारी बाहर छाया ढूं...