अंदरूनी अंग फेल होने से हुई थी बाघिन की मौत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- दुधवा बफर जोन के मझगईं रेंज की बाघिन की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण शरीर में खून-पानी की भारी कमी से अंगों का फेल होना बताया गया है। इसे हाइपोवोलेमिक शॉक बताया गया है। 23 जून को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ी गई इस बाघिन की मझगई रेंज आफिस में मौत हो गई थी। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम आईवीआरआई बरेली से हुआ। बाघिन की मौत को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने परिस्थितियों की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया था। जबकि मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने भी खुद यहां आकर मामले की जांच की थी। इस बीच, 25 जून को आईवीआरआई ने दुधवा प्रशासन को अपनी प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भेजी थी। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच. राजामोहन ने बताया कि प्रारंभिक जांच पेट और आंतों में गंभीर सूजन व रक्तस्राव और क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.