जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर एफसी के मिडफील्डर प्रणय हलदर ने कहा कि टीम ने अंत तक विश्वास बनाए रखा, इसका परिणाम रहा कि दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में टीम को महत्वपूर्ण अंक मिला। उन्होंने कहा कि पूरी टीम एकजुट है और आगामी मुकाबलों में मजबूत वापसी के लिए तैयार है। स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में जमशेदपुर एफसी ने अंतिम क्षणों में शानदार वापसी करते हुए बराबरी हासिल की। मिडफील्डर निकोला स्टोयानोविच ने मैच के अंतिम चरण में गोल दागकर टीम को हार से बचाया और महत्वपूर्ण अंक दिलाया। प्रणय ने कहा कि टीम के खेल को देखते हुए बिना अंक के लौटना निराशाजनक होता, इसलिए यह गोल काफी अहम रहा। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान जमशेदपुर एफसी ने कई मौकों पर खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और कई अच्छे अवसर भी बनाए। हालांकि पहले हाफ में गोल खाने के बाद टीम पीछे ...