काशीपुर, दिसम्बर 22 -- जसपुर। भाजपा के मंडल महामंत्री ने अंत्योदय राशन कार्ड की निष्पक्ष जांच को खाद्य मंत्री रेखा आर्या को मांग पत्र सौंपा है। सोमवार को मंडल महामंत्री हरप्रीत सिंह हैप्पी ने कुंडा स्थित एक रेस्टोरेंट में आई खाद्य मंत्री रेखा आर्य को मांग पत्र देकर कहा कि विधानसभा में राशन डीलरों द्वारा पात्र उपभोक्ताओं को अंत्योदय योजना कार्ड का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के अंत्योदय कार्ड धारकों की निष्पक्ष जांच करवाने और अपात्रों के कार्ड निरस्त करने की मांग की है। रेखा आर्य ने पूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.