अंत्योदय योजना में घालमेल, जन वितरण प्रणाली विक्रेता का लाईसेंस रद्द
हाजीपुर, अगस्त 18 -- वैशाली। सं.सू. यूएसए में जॉब कर रहे एवं सरकारी कर्मी को गरीबी रेखा से नीचे लाकर अंत्योदय योजना का लाभ देने के मामले में जन वितरण प्रणाली विक्रेता का लाईसेंस रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में एसडीओ रामबाबू बैठा ने पत्र जारी कर वरीय अधिकारीयों को अवगत करा दिया है। जारी पत्र के अनुसार अबुलहसनपुर पंचायत के गोपालपुर गांव निवासी प्रभाकर रंजन ने बिहार राज्य खाद्य आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी कि डीलर मुन्नी देवी द्वारा फर्जी तरीके से उनके भाई जो अमेरिका में जॉब करते हैं, उनके पिता चन्द्रशेखर प्रसाद सिन्हा जो झारखंड के रांची में बिजली विभाग में पदस्थापित हैं एवं उनके परिवार के सदस्य के नाम पर फर्जी राशन का उठाव हो रहा है।
जांच प्रक्रिया आरोप है कि उनके पिता सेवानिवृत्त होने के बाद जब गांव लौटे तो उन्हें जानकारी मिली कि उनके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.