जहानाबाद, फरवरी 11 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर रामसागर और अन्य नेताओं ने पंडित दीनदयाल के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म-मानववाद के प्रेरणास्रोत थे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे और अंत्योदय के प्रेरणादायक थे। आज ही के दिन उनका निधन हुआ था। केन्द्र की सरकार प्रखर राष्ट्रवाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार कर रही है। उनका एक ही सपना था देश में अंतिम पायदान पर रहने वाले गरीब जनता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.