रुद्रपुर, मार्च 5 -- सितारगंज। मार्च महीने में प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारक को राशन कोटे की दुकान से 12 किलोग्राम चीनी मिलेगी। खाद्य आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र धामी ने बताया कि पिछले एक वर्ष से अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी नहीं मिली थी। प्रत्येक अंत्योदय राशन कार्डधारक को एक माह में एक किलो चीनी मिलती है। सितारगंज के 3184 अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति माह एक किलो चीनी के अनुसार 12 माह की 12 किलो चीनी मिलेगी। उन्होंने बताया कि कोटाधारकों को चीनी उपलब्ध कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.