प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से राष्ट्र और समाज के विकास की ऐसी अवधारणा प्रस्तुत की, जिसमें अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण प्रमुख है। यह भी ...