हरदोई, अप्रैल 11 -- हरदोई, संवाददाता। पाली नगर पंचायत द्वारा गर्रा नदी किनारे बन रहे अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एक युवक ने डीएम से शिकायत की है। प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। कस्बा निवासी मोहित मिश्रा ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ला आजाद नगर में पुल के पास अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। निर्माण में पीला ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। वहीं मसाले में सफेद बालू का उपयोग किया जा रहा है। इस तरह से निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि निर्माण की नींव भी तय गहराई तक नहीं खोदी गई है। जिससे भ...