अंत्येष्टि स्थल निर्माण में अनियमितता पर प्रधान-सचिव समेत तीन पर केस
संतकबीरनगर, जून 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद के हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र के परसहर पूर्वी में 24 लाख रुपये की लागत से बन रहे अंत्येष्टि स्थल में अनियमितता बरते जाने के आरोप में तत्कालिक ग्राम प्रधान, सचिव व फर्म के खिलाफ धनघटा पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एडीओ पंचायत जितेंद्र नाथ त्रिपाठी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।ग्राम पंचायत परसहर पूर्वी में 24 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे अंत्येष्टि स्थल को लेकर तत्कालीन एडीओ पंचायत दलसिंगार ने जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपा था। रिपोर्ट में कहा गया कि कार्य अपूर्ण है और बिना कार्य कराए धनराशि का भुगतान ले लिया गया। जिसके क्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी ने रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.