गौरीगंज, फरवरी 5 -- अमेठी। सार्वजनिक सुविधा के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से बनाए गए अंत्येष्टि स्थल संग्रामपुर क्षेत्र में प्रशासनिक उपेक्षा के चलते जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं। देखरेख के अभाव में दर्जनों अंत्येष्टि स्थल बदहाल हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के गोरखापुर, धौरहरा, भैरोपुर, सोनारी कनू, भवसिंहपुर, पतापुर और मड़ौली गांवों में बने अंत्येष्टि स्थल काफी पुराने हो चुके हैं और उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय है। वहीं कसारा और मधुपुर खदरी में अंत्येष्टि स्थल हाल ही में निर्मित किए गए हैं, लेकिन बाकी अधिकांश गांवों में यह सुविधाएं पूरी तरह जर्जर हैं। संग्रामपुर क्षेत्र में एक-दो स्थानों को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी अंत्येष्टि स्थलों की दीवारें टूट चुकी हैं । इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.