अंतू से लापता युवक नवाबगंज में मिला
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- गड़वारा। अंतू थाना क्षेत्र के मफिया गांव से 19 मई को लापता जयचंद पटवा रविवार को प्रयागराज के नवाबगंज इलाके से बरामद कर लिया गया। जमीन खरीदने के लिए घर से रुपए लेकर निकलने के बाद जयचंद लापता हो गया था। उसकी पत्नी मालती की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को प्रयागराज नवाबगंज के टिकरी इलाके से बरामद कर लिया गया। एसओ अभिषेक सिंह सिरोही ने बताया कि जयचंद से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.