हजारीबाग, मार्च 25 -- हजारीबाग। हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर पंचायत के जलमा निवासी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अंतु साव के पुत्र अर्जुन साव उर्फ अनिल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने आज उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अथाह दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...