अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मुंगेर, अगस्त 25 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन मास की अंतिम सोमवार को पूरा शहर शिवमय नजर आया। अहले सुबह से ही भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, फूल और धतूरा अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। अंतिम सोमवारी को लेकर शहर के विभिन्न शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। गोयनका शिवालय, मंगल बाजार स्थित दशभुजी मंदिर, सोझी घाट रोड, भगत सिंह चौक समेत शहर के विभिन्न मोहल्लों के शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कई शिवालयों में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कराया, जबकि कुछ मंदिरों में भगवान शिव की विशेष शृंगार पूजा की गई। शाम को गोयनका शिवालय समेत कई मंदिरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.