दुमका, अगस्त 25 -- राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 के 26वें दिन अंतिम सोमवारी को जलार्पण के लिए सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थान फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ धाम में कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार की शाम 5 बजे तक एक लाख 55 हजार 206 कांवरियों ने बाबा को जलार्पण किया है। अंतिम सोमवारी को लेकर प्रशासन की ओर से भी किाफी चुस्त व्यवस्था की गई थी। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से जलार्पण के लिए अरघा लगा दिया गया था। जहां से सुगमता पूर्वक कतारबद्ध होकर कांवरिया जलार्पण कर रहे थे। कांवरियों के द्वारा अरघा से बाबा फौजदारीनाथ पर किए गए जलार्पण का लाइव दर्शन ELईडी के माध्यम से दिखाया जा रहा था। जलार्पण के दौरान कांवरियों की उत्साह कम नहीं दिखी। सोमवार को शीघ्र दर्शनम से 2050 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। कांवरियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से...