अंतिम सोमवारी को लेकर एसपी ने श्रावणी मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
बांका, अगस्त 23 -- बांका, एक संवाददाता। श्रावणी मेला 2026 के चौथे एवं अंतिम सोमवारी को लेकर रविवार की शाम पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। एसपी ने अवारखा स्थित सरकारी धर्मशाला, नियंत्रण कक्ष कटोरिया, टेंट सिटी भैरोपुर (चांदन) सहित कांवरियों के मुख्य पैदल पथ एवं सड़क मार्ग का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, विश्रामालय, शौचालय एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर कांवरिया यात्रा की सतत निगरानी के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। एसपी ने कांवरिया पथ पर तैनात पुलिस बल एवं सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी भी जांची। यह भी पढ़ें- Banka News: अंतिम सोमवारी को लेकर ज्येष्ठगौरनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.