अंतिम सोमवारी को भास्करधाम से हरिहरधाम तक निकलेगी कांवर यात्रा
हजारीबाग, अगस्त 23 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर 24 अगस्त को विष्णुगढ़ से हरिहरधाम तक भव्य पैदल कांवर यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह पांच बजे उत्तरवाहिनी जमुनियां नदी स्थित भास्कर धाम से शुरू होगी और बगोदर स्थित प्रसिद्ध हरिहर धाम मंदिर तक जाएगी। लगभग 13 किलोमीटर की इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। प्रस्तावित पैदल कांवर यात्रा को लेकर विष्णुगढ़ कांवरिया सेवा संघ द्वारा तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रावण की अंतिम सोमवारी पर आयोजित होने वाली यात्रा में श्रद्धालु बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए नंगे पांव रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- Simdega News: शंख नदी से केलाघाघ शिव मंदिर तक होगा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन यात्रा को लेकर क्षेत्र के शिवभक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.