गया, अगस्त 24 -- भगवान शंकर की आराधना का पावन माह सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों के अलावा जिले के धाम श्रद्धालुओं की भीड़ से पटी रही। दिनभर हर-हर महादेव के जयघोष होते रहे। चार में से अंतिम सोमवारी पर सबसे अधिक संख्या महिलाओं की रही। सुबह महिलाएं और युवतियों हाथों में पूजा की डाली और लोटनी में जल भर शिव मंदिरों की चल पड़ीं। सुबह से दोपहर तक मंदिर की घंटियां बजती रहीं। शाम में भी उपवास पर रहीं युवतियों व महिलाओं ने भोले की आराधना की। शहर के मार्कण्डेय मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाबशहर के प्रमुख मंदिरों में भीड़ शहर में सबसे अधिक भीड़ तीन-चार मंदिरों में रही। इनमें सबसे ज्यादा वैतरणी तालाब के ठीक सामने स्थित मार्के...