अंतिम सोमवारी: पहलेजा से जलबोझी शुरू, हजारों कांवरिया गरीबनाथ धाम को रवाना
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की चौथी व अंतिम सोमवारी के लिए शुक्रवार से पहलेजा से जलबोझी शुरू हो गई। सुबह हजारों कांवरिया बाबा गरीबनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेकर ट्रेन और निजी वाहनों से पहलेजा घाट रवाना हुए। दोपहर में घाट पर स्नान-पूजन कर संकल्प लेकर वे बाबा गरीबनाथ धाम के लिए रवाना हुए। कई कांवरियों ने पहले हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।सोनपुर प्रशासन के अनुसार भीड़ कम है, लेकिन कांवरियों के आने का सिलसिला रविवार तक जारी रहेगा। शुक्रवार रात कांवरिया वैशाली के बिठौली और भगवानपुर शिविरों में विश्राम करेंगे और शनिवार सुबह गोरौल होते हुए फकुली सीमा से जिले में प्रवेश करेंगे। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी को जल चढ़ाने जाने वाले कांवरियों की बरौनी जंक्शन पर जुट रही भीड़ शनिवार दोपहर से रविवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.