अंतिम संस्कार से पहले हंगामा, पांच घंटे बाद सुलह
फतेहपुर, जून 4 -- फतेहपुर। धौरहरा गांव में घरेलू कलह के चलते बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद खाने वाली मां व उसके बेटे के अंतिम संस्कार से पहले जमकर हंगामा हुआ। मायके पक्ष ने अंतिम संस्कार पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। करीब पांच घंटे कहासुनी विवाद को देखते हुए पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस के हस्तक्षेप और कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। बता दें कि धौरहरा गांव निवासी 30 वर्षीय राजकली ने मंगलवार को पति से विवाद के बाद अपने दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी खा लिया था। यह भी पढ़ें- हि फॉलोअप : बच्चों संग जहर खाने वाली महिला की भी कानपुर में मौत इस घटना में उसके छह वर्षीय बेटे छोटू उर्फ राज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि राजकली और उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.