अंतिम संस्कार से पहले कार्रवाई की मांग पर अड़े घरवाले
उन्नाव, अप्रैल 25 -- उन्नाव, संवाददाता। सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घरवाले शव गांव ले आए। घर के बाहर शव रखकर बैठ गए। बोले, जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी। अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस के काफी समझाने पर अंतिम संस्कार को राजी हुए।अजगैन कोतवाली क्षेत्र के थानखेड़ा मजरा चमरौली गांव निवासी वृद्ध नन्हक्की पत्नी मथुरा गुरुवार सुबह घर से चक्की आटा लेने जा रही थीं। रास्ते में लोडर की टक्कर से घायल हो गईं। लोडर चमरौली गांव निवासी मुकेश पुत्र स्व. जगदीश का था, जिसे होरीखेड़ा गांव निवासी संगीत पुत्र राकेश चला रहा था। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल उन्नाव ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख हैलट रेफर कर दिया। हैलट में प्राथमिक उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.